चंडीगढ़ , अगस्त 25 -- पंजाब कांग्रेस ने 27 अगस्त को महंगाई भत्ते (डी ए) की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों द्वारा दिये गये पंजाब बंद के आह्वान का पूर्ण समर्थन किया है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को कहा कि सरकारें कर्मचारियों के सहयोग से ही चलती हैं और राज्य की प्रगति में कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही कर्मचारियों के अधिकारों, उनकी मांगों और सम्मान के लिए आवाज उठाती रही है।

राजा वड़िंग ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को सुनना और उनका समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह 27 अगस्त के पंजाब बंद के आह्वान के साथ खड़े हैं। कांग्रेस ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित