देहरादून , मई 16 -- उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवा, सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की तीन लाख, 67 हजार 995 रुपये की धनराशि का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए शनिवार को सौंपा।
इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित