सतना , मार्च 31 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के एक लेखपाल को 1200 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रीवा के अनुसार रामपुर बघेलान क्षेत्र के सज्जनपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल के लेखपाल महेंद्र पांडे को कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया। आरोपी ने शिक्षक मनोज सिंह से क्रमोन्नति के लिए फाइल पूर्ण करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत के आधार पर लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और जब आरोपी शिकायतकर्ता से 1200 रुपये की रिश्वत ले रहा था, तभी उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित