सतना , अप्रैल 14 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को सतना से चित्रकूट जा रही नफीस बस सर्विस की बस सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाटी गांव के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित