सतना , अगस्त 02 -- मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र मे रविवार एक 14वर्षिय किशोरी का शव अर्धनग्न अवस्था मे मिला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह शौच के लिये बाहर गई 14 वर्षिय किशोरी बस स्टैंड के पीछे झाडियों मे मृत अवस्था मे मिली। शुरुआती जांच मे पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित