सतना , सितंबर 25 -- मध्यप्रदेश के सतना में शुक्रवार को शराब की अवैध दुकान के खिलाफ महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया।

लाठी डंडों से लैस महिलाओं ने शराब की अवैध दुकान को बंद कराने के लिये दुकान को घेर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज कोलगवां थाना क्षेत्र की कृपालपुर बस्ती की एक किराना दुकान से अवैध शराब बेचे जाने के खिलाफ 24 से अधिक महिलाओं ने उग्र प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किराना दुकान से बडी मात्रा मे शराब बरामद कर आरोपी बेटू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित