कौशांबी , जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायलहो गए। तीनों की हालत नाजुक बताई जाती है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बक्शी का पूरा गांव निवासी सजन लाल, गया प्रसाद व देवेंद्र एक बाइक से कहीं जा रहे थे जैसे हीबनीखास गांवके पास पहुंचे पीछे से एक अनियंत्रित पिकअप गाड़ी बाइकमें टक्कर मार दिया इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंचीपुलिस ग्रामीणकी मदद से तीनों घायलों को लेकर उपचार केलिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती करा दिया है। पुलिस पुलिस पिकअप गाड़ी के चालकको हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित