भीलवाड़ा , अप्रैल 10 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हनुमाननगर थाना इलाके में शुक्रवार को एक सडक़ हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। उसे देवली के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हैडकांस्टेबल शंकरलाल जाट ने बताया कि देवली थाने के छातरी गांव निवासी बीरम (23) अपनी मां कंचन मीणा (50) के साथ आज दोपहर बाइक पर किसी काम से टोला क्षेत्र के सोपरिया गांव जा रहे थे। इस बीच, टीकड़ के पास वे सडक़ हादसे का शिकार हो गये।

मां-बेटे को देवली अस्प्ताल ले जाया गया, जहां कंचन की मौत हो गई, जबकि बीरम को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी यह पता नहीं चल पाया कि हादसा कैसे हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित