पटना , जून 02 -- राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में सड़क दुर्घटना, उपकरण से चोटिल, ऊंचाई से गिरने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए स्पेशल स्पाइन सर्जरी की व्यवस्था लागू की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अस्पताल के हड्डी विभाग में खास व्यवस्था लागू करने की योजना बनायी जा रही है।

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव सिंह ने कहा कि इस सुविधा के शुरु होने से राज्य के ट्रॉमा मरीजों के वटिब्रा का इलाज और बेहतर हो सकेगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुभवी चिकित्सकों के अलावा अत्याधुनिक मशीनों का प्रबंध भी किया जा रहा है।

अधीक्षक ने बताया कि स्पेशल स्पाइनल सर्जरी को हड्डी रोग विभाग के अधीन संचालित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित