देहरादून , फरवरी 17 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए मंगलवार को विभिन्न आयु वर्गों के लोगों ने दौड़ लगाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंट रोड से पांच किलोमीटर दौड़ के लिए फ्लैग ऑफ किया। विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित