फर्रुखाबाद , अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इस दौरान अमृतपुर से विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर से विधायक नागेंद्र सिंह राठौर तथा कायमगंज से विधायक डॉ. सुरभि सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सूचीबद्ध कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित