सुपौल , अक्टूबर 07 -- बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि हरिहरपट्टी गांव निवासी ब्रह्मदेव राम (52) साइकिल से किसी कार्य से कटिंग चौक जा रहा था।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में ब्रह्मदेव राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित