गोपालगंज, 10जुलाई (वार्ता) बिहार के गोपालगंज जिले में समाहरणालय में आयोजित विकास मित्रों की बैठक में शामिल होने जा रही एक महिला विकास मित्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई तथा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कटेया थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी हरिश्चंद्र राम की पत्नी कौशल्या देवी भेड़िया पंचायत में विकास मित्र के पद पर कार्यरत थीं। वह अपने पति के साथ बाइक से गोपालगंज समाहरणालय में आयोजित बैठक में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर खरेया गांव के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान कौशल्या देवी की मौत हो गयी। वहीं, हरिश्चंद्र राम का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित