श्रीगंगानगर , मार्च 21 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जसप्रीतसिंह जटसिख (24) और नवजोतसिंह (22) शु्क्रवार को देर रात मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे कि सूरतगढ़-अनूपगढ़ राजकीय राजमार्ग चक 9-एसडी तिराहा के पास अचानक पहिये की हवा निकल गई।

पुलिस ने बताया कि इससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे जसप्रीत सिंह की मौत हो गयी जबकि नवजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित