छपरा , सितंबर 12 -- बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि उसके पुत्र और पुत्री घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि डेरनी थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव निवासी ललन मिश्रा की पत्नी सीमा मिश्रा (40) अपने पुत्र और पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से मायके, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अंवारी गांव जा रही थी। इसी दौरान अमनौर थाना क्षेत्र के दुखन मोड़ के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में श्रीमती मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके पुत्र और पुत्री घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित