सुपौल , सितंबर 23 -- बिहार में सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुपौल-अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 327 ई पर एक शोरूम के समीप अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से कमलेश्वरी यादव (70,) गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित