उदयपुर , फरवरी 08 -- राजस्थान में उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सेवा आश्रम चौराहे पर मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकराने से पूर्व पार्षद की मौत हाे गयी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि उदयपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद हेमंत बोहरा (40) शनिवार देर रात मोटरसाइकिल से कुम्हारों के भट्टा से सेवाश्रम की तरफ जा रहे थे। बीएन कॉलेज के सामने फलाईओवर के नीचे अचानक उनकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गयी।

पुलिस ने बताया कि इससे श्री बोहरा गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें महाराणा भूपाल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित