नरसिंहपुर , मार्च 12 -- मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो वरिष्ठ नागरिकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार धमना गांव के पास बुधवार रात करीब 11 बजे नरसिंहपुर से अपने गांव मुशरान पिपरिया लौट रहे दो लोग बाइक से जा रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान मुशरान पिपरिया ग्राम पंचायत के सरपंच रोशनसिंह मेहरा (65) और करकबेल निवासी भगवत झारिया (70) के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित