सतना , जून 30 -- मध्यप्रदेश में सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना-चित्रकूट मार्ग पर पिंडरा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में विष्णु मवासी और पंकज मवासी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित