भरतपुर , जुलाई 25 -- राजस्थान में धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र में तसीमो पुल के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में मोटर साइकिल पर सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान परौआ (थाना सैंपऊ) निवासी सोनू (24) और उसके चचेरे भाई रवि (22) के रूप में हुई है। आज दोनों चचेरे भाई अपने 17 वर्षीय साले सत्यभान को मोटर साइकिल से धौलपुर छोड़ने जा रहे थे।
सत्यभान शुक्रवार को ही अपनी बहन की ससुराल आया था। तसीमो पुल के पास मोटर साइकिल अचानक एक कार और कैंट्रा के बीच आ गयी। इससे सोनू और रवि की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि सत्यभान घायल हो गया। उसे धौलपुर जिला अस्पताल से उसके परिजन इलाज के लिए आगरा ले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित