अलवर , मई 17 -- राजस्थान में अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में डेढ़ महीने पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतक के भाई छोटेलाल बैरवा ने रविवार को बताया कि करीब डेढ महीने पहले सोहनलाल मोटर साइकिल से मंडावर से अपने गांव लौट रहा था तभी वह एक कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

उसे पहले अलवर और फिर जयपुर के एसएमएस ट्रॉमा सेंटर एवं बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लंबे इलाज के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। इसके बाद परिजन उसे घर ले आए और शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित