सुपौल , सितंबर 11 -- बिहार में सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के टेहरी मुसहरी निवासी भुट्टो ऋषिदेवअपने रिश्ते के साले रूपेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। हरिनाहा गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ और फिर पीलर से टकरा गयी। हादसे में भुट्टो ऋषिदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा घायल को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित