जालौन , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के जालौन जिला में सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना संबंधी सूचनाओं के प्रभावी डिजिटल प्रबंधन के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में पीएम राहत कैशलेस योजना, ई-डार पोर्टल एवं आईरेड मोबाइल एप के संचालन संबंधी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
यह प्रशिक्षण जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी थानों के विवेचक, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा नामित पुलिस कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में क्षेत्राधिकारी यातायात राजीव कुमार शर्मा और प्रभारी यातायात वीर बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। तकनीकी प्रशिक्षण एनआईसी जालौन के अपर सूचना विज्ञान अधिकारी पंकज कुमार, आईरेड मैनेजर प्रवीण कुमार तथा तकनीकी सहायक मेहेर प्रकाश ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित