कोरबा , फरवरी 09 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़निया में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़निया निवासी मनीराम यादव सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम लौट रहा था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर दी और वहीं सो गया। इसी दौरान उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। आग स्वतः लगी या किसी शरारती तत्व द्वारा लगाई गई, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित