भरतपुर , जून 16 -- राजस्थान में धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर सजायाफ्ता अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि धौलपुर के विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) द्वारा करीब 12 वर्ष पहले सुनायी गयी आजीवन कारावास की सजा के बाद प्रमोद सिंह (41) फरार हो गया। वह जंगल में साधु के वेश में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जंगल में उसे गिरफ्तार करके उसके पास एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित