पटना, मई 16 -- लखीसराय बाईपास रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के स्पैन में आए क्रैक के गंभीर मामले को लेकर पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और आईआईटी (आईआईटी) पटना द्वारा सौंपी गई विस्तृत तकनीकी जांच रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान सचिव श्री पाल ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पूरी तरह से अक्षम्य है। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को तत्काल प्रभाव से ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुल निगम और तकनीकी विशेषज्ञों की देखरेख में आरओबी की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाए, जिससे इसे शीघ्र अति शीघ्र दुरुस्त कर जनता के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।

लखीसराय शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले इस बाईपास आरओबी की संवेदनशीलता को देखते हुए, सुरक्षा के लिहाज से इस पर भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित