पटना , अप्रैल 23 -- बिहार में नवाचार, कौशल विकास और औद्योगिक प्रगति को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आयडा के महाप्रबंधक कुंदन कुमार ने आईआईटी पटना, एफडीडीआई और हीरो साइकिल्स यूनिट का दौरा किया।
यह दौरा राज्य में तेजी से विकसित हो रहे स्टार्टअप, स्किल और इंडस्ट्री इकोसिस्टम की एक समग्र झलक प्रस्तुत करता है।
सचिव श्री कुमार ने आईआईटी पटना के इनक्यूबेशन सेंटर में वहां विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने पीसीबी डेवलपमेंट लैब, टेस्टिंग एवं कैलिब्रेशन लैब, मैकेनिकल लैब, क्लीन रूम और बायोनेस्ट लैब जैसी आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया, जो स्टार्टअप्स को अपने आइडिया को प्रोडक्ट में बदलने में मदद कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने स्टार्टअप फाउंडर्स से बातचीत की, उनके अनुभव सुने और उनके इनोवेटिव प्रोडक्ट्स को करीब से देखा। इन चर्चाओं से यह साफ दिखा कि टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डीप-टेक जैसे क्षेत्रों में बिहार के स्टार्टअप्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित