मुम्बई , अगस्त 06 -- क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर भारत के सबसे मूल्यवान और भरोसेमंद सेलिब्रिटी ब्रांड्स में से एक बने हुए हैं। 'क्रॉल इंडिया सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन 2025' रिपोर्ट में, 125.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ उन्होंने देश के टॉप पांच सेलिब्रिटी ब्रांड्स में अपनी जगह बनाए रखी है।
सचिन एकमात्र ऐसे रिटायर्ड एथलीट भी हैं जो लगातार टॉप 10 में शामिल रहे हैं और जिनकी वैल्यू हर साल लगातार बढ़ी है। दशकों के भरोसे, निरंतरता और प्रमाणिकता पर बना उनका पर्सनल ब्रांड, अलग-अलग इंडस्ट्री की कंपनियों के लिए सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा ब्रांड्स में से एक बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित