नारायणपुर, जुलाई 28 -- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति उपरांत क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन सर्च अभियान के तहत जिला पुलिस बल डीआरजी नारायणपुर एवं आईटीबीपी 53वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2026 को थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप आदींगपार के समीप कसोड़-कुमेरादी के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित