हनुमानगढ़ , जून 29 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के फेफाना थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने सगे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना 26 जून की शाम की है। आरोपी भाई अपनी नाबालिग बहन को ननिहाल गांव से मोटरसाइकिल पर अपने गांव ला रहा था। गांव से करीब दो किलोमीटर पहले एक सुनसान जगह पर उसने मोटरसाइकिल रोकी और डरा-धमकाकर बहन के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित किशोरी के अनुसार घटना के बाद आरोपी भाई ने उसे घरवालों को कुछ बताने की कड़ी धमकी दी। डर के मारे किशोरी ने घटना के बारे में तुरंत किसी को नहीं बताया।
रविवार सुबह पीड़ित किशोरी ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बतायी। माता-पिता तुरंत पुत्री को लेकर फेफाना थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। आज उसके विस्तृत बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किये जा रहे हैं। आरोपी भाई बालिग है जिसे मामला दर्ज होते ही पकड़ लिया गया। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित