म.प्र. हर्ष फायर दूल्हा प्रकरण दर्ज शिवपुरी , अप्रैल 19 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायर करना दूल्हे को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम में ममलेश यादव नामक युवक की शनिवार रात सगाई थी, जिसमें उसने हर्ष फायर किए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया गया है कि आज उसकी बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित