सक्ती, जून 03 -- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौद विकासखंड अंतर्गत सेदुरस गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति की सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा बुधवार सुबह होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेदुरस निवासी पुरुषोत्तम खूंटे (70) और उनकी पत्नी गोहारिन बाई (55) मंगलवार रात अपने घर में थे। बुधवार सुबह पड़ोस की एक महिला किसी काम से उनके घर पहुंची जहां दोनों को मृत अवस्था में पड़ा देखकर उसने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए श्वान दस्ता और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित