सक्ती , जुलाई 03 -- छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से खदान में काम कर रहे एक दंपती की मौत हो गई।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बसंतपुर निवासी आनंदराम माली (54) और उनकी पत्नी धोबनिन बाई माली (50) गुरुवार दोपहर मढ़ी कंचन मैदान के पास स्थित एक खदान में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
परिजनों के अनुसार शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई, जिसके बाद घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित