जोधपुर , मई 27 -- राजस्थान के शिक्षा, संस्कृत एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने संस्कृत शिक्षा को देववाणी बताया है और कहा है कि राज्य सरकार लगातार संस्कृत शिक्षा के प्रचार- प्रसार के लिए कार्य कर रही है।

श्री दिलावर बुधवार को यहां आदर्श विद्या मंदिर, केशव नगर में आयोजित संस्कृत भारती के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र राजस्थान के संस्कृत प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने सभी संस्कृत विद्यालयों को क्रमोन्नत करके अब सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत कर दिया है। सभी संस्कृत महाविद्यालय भवनों के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि सभी संभाग मुख्यालयों पर वेद पाठशाला खोली जा रही है। सरकार का प्रयास है कि लोग संस्कृत को पढ़े और उसे बोलचाल में इस्तेमाल करे। संस्कृत देव वाणी है। इसमें सनातन संस्कृति का ज्ञान भरा पड़ा है, जिसे जानना आवश्यक है।

शिविर में प्रदेश के 105 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे है। शिविर 15 दिवस तक चलेगा। शिविर में प्रशिक्षित सभी प्रतिभागी प्रदेश में संस्कृत शिक्षण का कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित