नयी दिल्ली , मार्च 23 -- कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर जो बयान दिया है उसमें कोई नई बात सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री ने लोकसभा में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर बयान दिया जिसमें उन्होंने भारतीय नागरिकों की सुरक्षित देशवापसी से लेकर एलपीजी जैसी जरूरी व्यवस्थाओं पर सरकार के कदमों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित