नयी दिल्ली , जून 04 -- केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि संसद और विधानसभा में कामकाज अच्छी तरह से संचालित होना लोकतंत्र के हित में होता है।

श्री रिजिजू ने आज यहां पश्चिम बंगाल के साथ राष्ट्रीय ई विधान एप्लीकेशन (नेवा) समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि संसद और विधानसभा में कामकाज अच्छी तरह से संचालित होना लोकतंत्र के हित में होता है। संसदीय लोकतंत्र के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आधुनिक संसदीय लोकतंत्र की शुरुआत कोलकाता से ही हुई थी। उसके बाद नेशनल लेजिस्लेटिव एसेंबली दिल्ली में आया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक संसदीय लोकतंत्र की शुरुआत बंगाल में हुई लेकिन पश्चिम बंगाल विधान सभा नेवा से बाद में जुड़ रहा है और एक दो महीने में यह पूरी तरह डिजिटल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ़ एसआर हर तरह का सहयोग दिया जाएगा ताकि नेवा को लागू किया जा सके। आने वाले पाँच साल में पश्चिम बंगाल विधानसभा में ऐतिहासिक कम होगा।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के तहत राज्य की विधानसभा को डिजिटल करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने के कहा कि केंद्र सरकार की जनहितकारी जितनी भी योजनाएं थी उसे देश भर में लागू किया गया लेकिन पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया गया था जिसक नुक़सान राज्य की ग्यारह करोड़ जनता को हुआ है।

श्री अधिकारी ने कहा कि अब विधानसभा पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि पिछली सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल की डबल इंजन सरकार भ्रष्टाचारी को जेल में डालेगी और घुसपैठियों को बाहर निकालने का कम करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित