श्रीगंगानगर , जून 13 -- राजस्थान के जयपुर में महिला चिकित्सालय में कार्यरत संविदाकर्मी द्वारा आत्मदाह करने के विरोध में श्रीगंगानगर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की जिला शाखा द्वारा जिला चिकित्सालय में शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में शोक व्यक्त सभा करके विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संविदा कर्मचारियों की अचानक सेवा समाप्ति से राज्यभर के नर्स में गहरा रोष है। तीन-तीन,चार-चार वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवारत नर्स की सेवाएं समाप्त करके उनके स्थान पर नये संविदा नर्स लगाया जाना न्यायोचित नहीं है।

इसी से व्यथित होकर संविदा नर्सिंग कर्मी दीपक द्वारा आत्मदाह किया जाना खेदजनक है। संगठन ने राज्य सरकार से मांग है कि संविदा भर्ती पर पूर्णतया रोक लगाई जाये और जो नर्स संविदा पर कार्य कर रहे हैं, उन्हें योग्यता और बोनस के आधार पर नियमित नियुक्ति प्रदान की जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित