कपूरथला , सितंबर 14 -- पंजाब के कपूरथला जिले में जैन समुदाय के पवित्र संवत्सरी पर्व के अवसर पर 15 सितंबर को सभी मांस की दुकानें और बूचड़खाने बंद रहेंगे।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रणदीप सिंह हीर ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रशासन ने यह निर्णय संवत्सरी पर्व के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया है। यह आदेश पूरे कपूरथला जिले में लागू रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित