नयी दिल्ली , अप्रैल 24 -- संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष सुश्री एन्नालेना बेयरबॉक 28 अप्रैल को भारत की यात्रा पर आयेंगी।
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुश्री बेयरबॉक की यह यात्रा विदेश मंत्री डाॅ एस जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है और वह विदेश मंत्री के साथ आपसी हित के महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित