न्यूयॉर्क , अप्रैल 08 -- अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का स्वागत करते हुए, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने बुधवार को संबंधित देशों के नेताओं से क्षेत्र में स्थायी शांति के लिए अपने दायित्वों का पालन करने का आग्रह किया।

श्री गुटेरेस ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने और युद्धविराम की शर्तों का सम्मान करने का आग्रह किया। उन्होंने इसे क्षेत्र में स्थायी और व्यापक शांति प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित