तेहरान , अप्रैल 21 -- ईरान के न्यायपालिका प्रमुख गुलामहुसैन मोहसनी एजई ने कहा है कि संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच देश को "100 प्रतिशत तैयार" रहना चाहिए।

श्री एजई ने फार्स न्यूज एजेंसी द्वारा जारी वीडियो में कहा कि आगे हमलों की "प्रबल संभावना" है और अमेरिका अपने पिछले प्रयासों में लक्ष्य हासिल करने में विफल रहा है।

उन्होंने कहा, "अहंकारी दुश्मन ने अस्तित्व की लड़ाई छेड़ी, लेकिन अपने उद्देश्यों को हासिल नहीं कर सका।" उन्होंने कहा कि ईरान को संभावित नये "आक्रमण" के खिलाफ पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत है।

श्री एजई ने ओमान की खाड़ी में ईरानी झंडे वाले एक वाणिज्यिक जहाज को जब्त किए जाने को युद्धविराम का उल्लंघन बताया और कहा कि तेहरान इसका जवाब देगा।

उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई, जिसमें जहाज पर चढ़कर उसे निष्क्रिय किया गया, को "अवैध" और "युद्ध अपराध" करार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित