संभल, नवंबर 11 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में खेत की जुताई करते समय रोटावेटर में फंसकर एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम का पुत्र हरीश कुमार (18) बुधवार को ग्राम सैजनी में अपने फुफेरे भाई सोमवीर के खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान रोटावेटर खराब हो जाने पर हरीश कुमार ट्रैक्टर से उतरकर रोटावेटर देखने लगा,तभी अचानक गिर जाने से हरीश कुमार रोटावेटर में फंस गया और उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित