संभल, मई 26 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में थाना कैला देवी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अझरा के निकट गंगा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह गलत दिशा से चल कर आई एक कार की सामने से आ रही कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में एक कार पर सवार चंदौसी निवासी डॉक्टर अरविंद कुमार (55) एवं उनकी पुत्री यामिनी (30) की मौत हो गई जबकि डॉ अरविंद कुमार की पत्नी मोना एवं दिल्ली निवासी प्रिया व प्रिया की डेढ़ वर्षीय पुत्री घायल हो गए।
दूसरी कार में सवार दो सवारियां भी घायल हुई हैं। टक्कर की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, संभल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित