चंडीगढ़ , अक्टूबर 09 -- पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सोलहवीं विधानसभा का तेरहवां सत्र 22 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे बुलाया है।
विधानसभा सचिवालय की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना के अनुसार, पंजाब विधानसभा का पिछला सत्र 10 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब सदन की बैठक 22 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित विधान भवन के विधानसभा कक्ष में होगी।
सत्र बुलाने का निर्णय पंजाब विधानसभा की कार्यवाही एवं कामकाज संचालन संबंधी नियमावली के नियम 16 के दूसरे परंतुक के तहत लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित