चंडीगढ़ , जनवरी 28 -- पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने बुधवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार तथा अन्य अधिकारियों, जिन्होंने एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में अपनी जान गंवा दी, के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
श्री संधवां ने कहा कि वे एक समर्पित और निडर नेता थे तथा जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी और वे हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित