मुंबई , सितंबर 07 -- भिनेत्री संदीपा धर ने चर्चित वेब सीरीज 'असुर सीजन 3' की शूटिंग शुरू कर दी है।संदीपा धर ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।
संदीपा द्वारा साझा तस्वीरों में 'असुर 3' का क्लैपबोर्ड भी नजर आ रहा है। इसके अलावा उन्होंने शूटिंग और अपनी तैयारी से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। उनके पोस्ट में "नई शुरुआत" और "तूफान से पहले की शांति" जैसे कैप्शन ने प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
'असुर सीजन 3' में अरशद वारसी और बरुण सोबती एक बार फिर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनके साथ श्वेता बसु प्रसाद और अहसास चन्ना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। गौरव शुक्ला द्वारा क्रिएट की गई यह सीरीज पौराणिक कथाओं, मनोविज्ञान और अपराध जांच के मेल के लिए जानी जाती है।
संदीपा धर की भूमिका को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी तस्वीरों के सामने आने के बाद दर्शकों में उनके किरदार और कहानी में संभावित नए मोड़ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित