रायबरेली , अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था, जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
पुलिस सूत्रों से आज बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार बाराबंकी जिला के कोठी थाना क्षेत्र के अचका मजरे दयालपुर गांव निवासी शेखर बुधवार सुबह अपने मित्र जितेंद्र श्रीवास्तव के यहां ज्योंना गांव के मजरे 'पूरे स्वयंवर सिंह' में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आज पहुंचा था। कार्यतक्रम उसके मित्र के साले राहुल श्रीवास्तव की शादी की सालगिरह के अवसर पर आयोजित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित