श्रीगंगानगर , अप्रैल 14 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर में जिला सेन समाज समिति के तत्वावधान में संत शिरोमणि सैन महाराज की 726वीं जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
समिति के संरक्षक धीरज गहलोत और अध्यक्ष बलदेव चायल ने बताया कि इस पावन अवसर पर सुबह नौ बजे मीरा चौक के समीप स्थित आरसी चायल सेकेंडरी स्कूल में पूजन-अर्चना की गयी। इसके तुरंत बाद यज्ञ की आहुति दी गई। यज्ञ समाप्ति के उपरांत भक्तों एवं समाजजनों के लिए लंगर प्रसाद का वितरण किया गया।
इस आयोजन में जिला सेन समाज समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित