देहरादून , नवंबर 05 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के रजत जयंती वर्ष के मौके पर बुधवार को देश भर के प्रमुख संतों और धर्माचार्यों ने भेंट करके राज्य की प्रगति सांस्कृतिक संरक्षण एवं आध्यात्मिक समृद्धि के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की है।
मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात करते हुए संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, धार्मिक सांस्कृतिक मानकों को मजबूत करने वाले फैसलों की प्रशंसा करते हुए श्री धामी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है, और उन्हें देवभूमि का धर्म रक्षक बताया है। संतों का कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक ,सांस्कृतिक और विकास की नई बुलंदियों की ओर अग्रसर है।
इस दौरान सभी संतो ने मुख्यमंत्री को रजत जयंती वर्ष की शुभकामनाएं भी दी व प्रदेश के सांस्कृतिक सम्मान और आध्यात्मिक धरोहर संरक्षण को लेकर उनके समर्पण की सराहना भी की है। संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी से कहा है कि हरिद्वार कुंभ 2027 को भव्य, दीदी और विश्व स्तरीय आयोजन के रूप में स्थापित करने के लिए सभी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे।
कुंभ ना केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति का महासंगम है। संतो और आध्यात्मिक गुरुओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को कुंभ 2027 में एक नया अंतर पहुंचने की जो सोच मुख्यमंत्री ने प्रस्तुत की है वह प्रेरणादायक है।
सरकार के त्वरित निर्णय, पारदर्शिता और धार्मिक परंपराओं के प्रति हमें पूरा विश्वास है कि यह कुंभ इतिहास में अपने स्वर्णिम अध्याय के रूप में गिना जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि हम सभी संत महात्मा, अखाड़े और धर्म संस्थान परिवार की तरह एकजुट होकर कुंभ की सफलता के लिए लगातार योगदान देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित