चंडीगढ , जुलाई 19 -- चंडीगढ़ मे संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-15डी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सेक्टर-15 और सेक्टर-40 शाखा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं सहित 302 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ.पी. निरंकारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन का संदेश "मानव को मानव हो प्यारा, एक-दूजे का बने सहारा" केवल नारा नहीं, बल्कि सेवा और मानवता की जीवनशैली है। उन्होंने बताया कि मिशन 1986 से लगातार रक्तदान अभियान चला रहा है और अब तक देशभर में 9 हजार से अधिक शिविरों के माध्यम से 15 लाख से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में चंडीगढ़ जोन में 20 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें लगभग 3500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित